एक सितंबर 2025 को जब भारत डाक की रजिस्टर्ड डाक सेवा औपचारिक रूप से ्समाप्त कर दी जाएगी। यह समाचार जितना सामान्य प्रतीत होता है। उतना ही गहरा असर छोड़ता है। टीकमगढ़ से पढ़िए, पवन घुवारा भूमिपुत्र की यह अभिव्यक्ति…
टीकमगढ़। एक सितंबर 2025 को जब भारत डाक की रजिस्टर्ड डाक सेवा औपचारिक रूप से ्रसमाप्त कर दी जाएगी। यह समाचार जितना सामान्य प्रतीत होता है। उतना ही गहरा असर छोड़ता है-उस पीढ़ी पर, जिन्होंने वर्षों तक डाकिये की साइकिल की घंटी सुनकर अपने दिन की शुरुआत की। जिन्होंने पत्रों के माध्यम से रिश्तों को जिया और डाकघर की कतारों में खड़े होकर संवाद की प्रतीक्षा की। रजिस्टर्ड डाक कोई साधारण सेवा नहीं थी। यह उन दिनों की गवाही थी। जब हम कागज़ पर स्याही से अपने जज्बातों को उकेरा करते थे। जब एक लिफ़ाफ़े में कई अनकही बातें, लंबा इंतज़ार और अनगिनत भावनाएँ समाहित होती थीं। जब एक पत्र, चाहे वह परिवार के किसी सदस्य का हो या सरकारी दस्तावेज़, केवल कागज़ का टुकड़ा नहीं होता था, बल्कि विश्वास का प्रतीक होता था कृ कि यह ज़रूर पहुँचेगा, सही हाथों में, सही समय पर। रजिस्टर्ड डाक वह सेतु था, जो गाँव को शहर से,और नागरिक को शासन से जोड़ता था। वह न केवल संवाद का माध्यम था, बल्कि संबंधों को सुरक्षित रखने वाला प्रहरी भी था। उसकी विशेषता यह थी कि वह खोता नहीं था, वह भटकता नहीं था। उसका पंजीकरण उसकी सुरक्षा थी, और उसकी प्राप्ति की पावती एक तरह का भावनात्मक संतोष।लेकिन भारत डाक द्वारा रजिस्टर्ड डाक को औपचारिक रूप से बंद करने और उसे स्पीड डाक में समाहित करने का निर्णय भावनात्मक रूप से पीड़ादायक भी। रजिस्टर्ड डाक केवल चिट्ठी नहीं थी, वह आत्मा का दस्तावेज़ थी।
अब जब वह विदा ले रही है, तो यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं है-यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक पृष्ठ बंद होना है। रजिस्टर्ड डाक, तुमने केवल पत्र नहीं पहुंचाए, तुमने रिश्ते पहुंचाए। तुमने हमें जोड़ना सिखाया-शब्दों से, भावनाओं से, प्रतीक्षा से, और विश्वास से। तुम भले ही अब औपचारिक रूप से बंद हो जाओ, परंतु हमारी यादों में, हमारे पुराने संदूक़ों में, हमारे दिलों में तुम सदा जीवित रहोगी।
आज जब हम तुम्हें विदाई दे रहे हैं, तो यह विदाई नहीं, एक प्रणाम है कृ उस युग को, उस सादगी को, उस धैर्य को, उस अपनापन को, जिसे तुमने वर्षों तक अपने कंधों पर ढोया। अब भले ही डाकघर बदल जाएँ, डाकिए डिजिटल हो जाएँ, पत्र इतिहास बन जाएँ कृ परंतु तुम, रजिस्टर्ड डाक, हमारे लिए सदा अमर रहोगी।













Add Comment