समाज को सूचित किया जाता है कि गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य के संदर्भ में जो भी जानकारी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के मुखारबिंद से घोषित हो उसके अलावा किन्हीं के भी द्वारा पोस्ट किए गए कोई भी अनर्गल संदेशों पर विश्वास ना करें। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। समाज को सूचित किया जाता है कि गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य के संदर्भ में जो भी जानकारी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के मुखारबिंद से घोषित हो उसके अलावा किन्हीं के भी द्वारा पोस्ट किए गए कोई भी अनर्गल संदेशों पर विश्वास ना करें। जो भी सूचना माताजी के संघ से अधिकृत रूप से घोषित हो उसी पर विश्वास करें और ऐसे अधिकृत संदेश ही आपस में फॉरवर्ड करें। डॉ. जीवन प्रकाश जैन अयोध्या ने कहा कि अन्य कोई भी संदेश एक-दूसरे को फॉरवर्ड ना करें अथवा फॉरवर्ड करना बंद कर दें।
फिलहाल माताजी का स्वास्थ्य कुछ सुधार पर है। प्रतिदिन पारस चैनल पर प्रातः 6 से 7 बजे के बीच एवं मध्याह्न 3.30 से 4 बजे के बीच सीधे प्रसारण में सही जानकारी प्राप्त करें। माताजी शीघ्र पूर्ण स्वास्थ-लाभ प्राप्त करें, ऐसी भगवान ऋषभदेव से मंगल प्रार्थना है।
’













Add Comment