भीलूड़ा। अंतर्मुखी पूज्य सागर जी गुरुदेव के निर्देशन में श्रीफल परिवार भीलूड़ा द्वारा भक्तामर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम भरत कुमार शाह के निवास पर उनकी वैवाहिक जीवन की वर्षगांठ पर संपन्न हुआ।

पंडित धनपाल शाह द्वारा प्रारंभ में णमोकार मंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके पश्चात भक्तामर के 48 काव्य को एक-एक कर पढ़ते हुए प्रत्येक काव्य के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात भक्तामर विधान की आरती, श्री शांतिनाथ भगवान की आरती, पद्मावती जी की आरती, श्री क्षेत्रपाल भगवान की आरती की गई। अंत में प्रसाद व श्रीफल भेंट किया गया।

इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष अरविंद शाह, श्रीफल परिवार के अध्यक्ष शैलेंद्र भरड़ा, धर्मेंद्र जैन, अशोक टूकवत, समन्वयक श्रीफल परिवार हितेश शाह, जयप्रकाश भरड़ा, विक्रांत जैन, भावेश भरडा, सुभाष शाह, भारत जैन, आनंद शाह, मांगीलाल भटेवरा, अमित टुकवत, पंकज जैन, अनोखीलाल शाह, हैप्पी शाह, निखिल जैन चंद्रकांत भरड़ा, आशीष शाह, महिपाल जैन, चिराग शाह, जयवंत भरड़ा और महिला मंडल श्रीफल परिवार की सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment