जैन संत श्रद्धानंद एवं पवित्र नंद मुनि ने सोमवार को अजमेर से विहार करते हुए मांगलियावास में मंगल प्रवेश किया। यहां से जैन संत लामाना पहुंचे। जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। पढ़िए अभिषेक जैन की रिपोर्ट…
मांगलियावास। जैन संत श्रद्धानंद एवं पवित्र नंद मुनि ने सोमवार को अजमेर से विहार करते हुए मांगलियावास में मंगल प्रवेश किया। यहां से जैन संत लामाना पहुंचे। जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। जैन संत श्रद्धानंद महाराज तथा पवित्र नंद महाराज ने सोमवार को प्रातः 7 बजे अजमेर से सराधना केसरपुरा होते हुए मांगलियावास में मंगल प्रवेश किया। जहां कस्बे की सरहद पर धर्म प्रेमी मोहनलाल, मुन्नालाल, प्रकाश चंद, नरेंद्र जैन, सुनील कुमार, राकेश कुमार, नवनीत
जैन, नरेश कासलीवाल, अभिषेक जैन समेत जैन समाज के महिला-पुरुषों ने जय घोष के साथ जैन संतों की अगवानी की। जैन संतों ने यहां सदर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमाओं के दर्शन कर आहारचर्या की।
हुई धर्म सभा
धर्म चर्चा के दौरान मुनि श्री ने कहा कि इस प्रकृति में मौजूद सभी जीव जंतुओं का मनुष्य के साथ ही सभी संसाधनों पर उनका हक है। इसलिए कोई भी मनुष्य जीव जंतुओं को सताए नहीं। उनका हक मानकर उनकी सेवा करें। जैन संत धर्म चर्चा के बाद मांगलियावास से विहार करते हुए लामाना के लिए मंगल प्रस्थान किया। जहां जैन संतों का लामाना पंचायत में रात्रि विश्राम रहेगा। यहां से मंगलवार प्रातः जैन संत रामपुरा, खरवा, पीपलाज होते हुए ब्यावर के लिए मंगल प्रस्थान करेंगे।













Add Comment