समाचार

मेन ग्रुप हुआ सम्मानित : उत्कृष्ट सहभागिता के लिए मिला द्वितीय पुरस्कार


दिगम्बर जैन समाज की भारतवर्ष की सर्वोच्च संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदौर में प्रथम ग्रुप दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदोर मेन को महावीर जयंती जुलूस में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगम्बर जैन समाज की भारतवर्ष की सर्वोच्च संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदौर में प्रथम ग्रुप दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदोर मेन को महावीर जयंती जुलूस में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध क्रिकेटर सुशील दोषी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोम्या तिवारी के द्वारा दिया गया। पुरस्कार ग्रहण करते समय ग्रुप की सांस्कृतिक सचिव सारिका-अमित जैन एवं रश्मि-अतुल जैन, संदीप जैन, सुशील पांड्या, राजेन्द्र -शशि सोनी, दीपक- कामना जैन, रितेश पाटनी मौजूद थे।

थी अनोखी सहभागिता

बीते 3 अप्रैल को संपन्न हुए भव्य जुलूस में मेन ग्रुप की अनोखी सहभागिता थी और सभी समाजजन के बीच एक अनूठी छाप छोड़ गया। द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सांस्कृतिक सचिव महोदया सारिका और रश्मि को सभी ने बधाई दी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने सभी मेन ग्रुप सदस्यों को बधाइयां प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page