इंदौर के दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारियों ने जयपुर में विराजमान अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
जयपुर। इंदौर के दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारियों ने जयपुर में विराजमान अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर की परम संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सामाजिक संसद के महामंत्री सुशील पांड्या, फेडरेशन के महासचिव विपुल जैन ने दर्शन कर सन्मतिवाणी पत्रिका का विमोचन किया तथा अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ, सिद्धवरकूट तीर्थ, जैन संग्रहालय उज्जैन, अतिशय क्षेत्र मक्सी पार्श्वनाथ, महावीर ट्रस्ट, श्राविका आश्रम ट्रस्ट इंदौर, कांच मंदिर इंदौर, कुंदकुंद ज्ञापीठ द्वारा संचालित भू वलय एवं प्राकृत की गतिविधियों की जानकारी दी एवं सन्मति वाणी पत्रिका महाराज श्री को भेंट की गई ।













Add Comment