समाचार

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने मरीजों में बांटे चाय- बिस्कुट: जैन रत्न प्रदीप जी कासलीवाल की जन्म जयन्ती

 


सारांश
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के सदस्यों ने सिविल अस्पताल जाकर मरीजों का कुशलक्षम पूंछा और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। अंबाह के पत्रकार अजय जैन की रिपोर्ट…


 

अंबाह। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक सदस्य जैन रत्न प्रदीप जी जैन कासलीवाल की जन्म जयंती के अवसर पर सेवाकार्य के तहत लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अंबाह द्वारा सिविल अस्पताल अंबाह में मरीजों और उनके साथ आए परिजनों में चाय एवं नमकीन बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। पदाधिकारियों ने मरीजों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पहुंचे दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के सभी सदस्यों ने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों को चाय एवं बिस्कुट भेंट किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी नरेश जैन गुरु जी ने कहा कि सोशल ग्रुप हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहता है और उनके द्वारा की गई समाज सेवा सराहनीय हैं।

मानवसेवा ही माधव सेवा
ग्रुप के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन एमपीईबी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। ऐसे में हमने अस्पताल में सेवाकार्य किया है क्योंकि मानवसेवा ही माधव सेवा है। इस अवसर पर डॉक्टर जीसी आर्या ने कहा कि जैन समाज हमेशा समाज सेवा में बढ़ चढ़कर कार्य करता है।

उन्होंने समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर महेश चंद्र जैन,नरेश जैन गुरु जी,अजय जैन बबलू,सुशील जैन,अमित टकसारी,केपी जैन,उपेंद्र जैन पटेल,मनीष पाड़े, पंकज जैन,विजय जैन दिहोली वाले,रामप्रकाश जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page