श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव, जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा,दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री विज्ञान भूषण जी,युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनि श्री प्रशमानंद जी महाराज,उपाध्याय मुनि श्री विहसंस सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्व सम्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ एम.डी जैन इण्टर कॉलेज मैदान पर प्रारम्भ हुआ।पढि़ए आशीष जैन मोनू की रिपोर्ट ……….
आगरा । श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव ,जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा ,दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री विज्ञान भूषण जी,युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनि श्री प्रशमानंद जी महाराज,उपाध्याय मुनि श्री विहसंस सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्व सम्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ एम.डी जैन इण्टर कॉलेज मैदान पर प्रारम्भ हुआ| तीन दिवसीय महावीर जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ अंहिसा स्तम्भ पर झंडारोहण के साथ किया गया। अंहिसा स्तम्भ पर ध्वजारोहण प्रदीप जैन पीएन सी द्वारा किया गया व दीप प्रज्वलन विमलेश जैन, द्वारा किया गया। मुख्य पाण्डाल पर ध्वजारोहण मंत्रोच्चारण के साथ विमल जैन ,सुनील जैन रविकांत जैन ,भोलानाथ जैन, सिंघई परिवार व हीरालाल बेनारा द्वारा किया गया व दीप प्रज्वलन वीरेंद्र शास्त्री ,अशोक जैन, संत निवास शिखर चंद जैन द्वारा किया गया। उसके उपरान्त विशाल धर्मसभा एम.डी. जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर कुण्डलपुर नगर में आयोजित की गयी। सर्वप्रथम आचार्य विज्ञान भूषण जी महाराज प० पू० युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनि श्री प्रशमानंद जी महाराज, उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसम्य सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन एवं साथ ही श्रीफल भेंट किया।
श्रीफल भेंट करने वालों में प्रदीप जैन, पी. एन.सी , पुष्पेन्द्र जैन, शिखर चंद सिंघाई, हीरालाल बैनाड़ा, परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार,अनन्त जैन, निर्मल जैन मोठिया मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, अशोक जैन पूर्व उपनगर प्रमुख, सुशील जैन, दिलीप जैन, रविकांत जैन, विमल जैन, पवन जैन सतीशचंद जैन, विमल जैन ,मनीष जैन ,ठेकेदार विवेक जैन, सौरभ जैन ,राजकुमार जैन ,शुभम जैन ,राहुल जैन अनिल जैन ,रईस, मुकेश जैन ,मनोज जैन बल्ले ,अमित सेठी,सुरेश पंड्या ,सुभाष चंद्र जैन,अनिल जैन, राजेश जैन लालू , उषा ,सचि जैनआदि उपस्थित थे।
भगवान महावीर का शासन सम्पूर्ण विश्व में
धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री ने अपनी मंगल वाणी में कहा कि तीर्थंकर भगवान महावीर का शासन सम्पूर्ण विश्व में चलता है। उत्तर प्रदेश में योगी ने जैन धर्म के सिद्धान्त शाकाहार पर बहुत कार्य किया है, जहाँ योगियों का शासन नहीं जैन धर्म के सिद्धान्तों का पालन होता है वहाँ जैन मुनिराज तप, ध्यान और स्वाध्याय से प्रभावना करते हैं ।उनके प्रचार-प्रसार का कार्य सरकारें व जनसमुदाय करता है। आज हम भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव मना रहे हैं, यदि मन में रागद्वेष उत्पन्न हुआ तो भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाना सार्थक नहीं होगा। प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, आगरा द्वारा आचार्य शांतिसागर सभागार में विशाल स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें कि 500 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया व दवाईयाँ भी वितरित की गयी। जिसकी व्यवस्था परमेंद्र जैन, दीपक जैन, अरुण जैन ,छोटू, सचिन जैन, सिद्धार्थ जैन ,विमल ,मनीष जैन, ठेकेदार शिवम जैन ने संभाली । दोपहर 2 बजे से आगरा नगर की महिला मण्डलों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संयोजिका वन्दना जैन के अनुसार प्रतियोगिताओं में 600 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिताओं में मेहन्दी, रंगोली, बन्दनवार, मंगल कलश, चित्रकला, पोस्टर बनाओ, थाल सजाओ, निबन्ध, व्यंजन व सलाद प्रतियोगितायें प्रमुख रहीं। जिसका उद्घाटन बीना जैन बैनाड़ा,उर्मिला मोठया,रेखा मोठया द्वारा किया गया| चित्र अनावरण अभिषेक जैन, सूर्यांश जैन दिलीप जैन, राजीव जैन द्वारा किया गया| सभी प्रतियोगिताओं की व्यवस्था अलका बजाज , सोनिया जैन,दीप्ति जैन, रेखा जैन ,भावना जैन ,अरुण जैन, सचिन जैन द्वारा संभाली गई| सायं 7:00 बजे से मानस्तम्भ की महाआरती व रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन टेलेन्ट हट बाल कलाकारों द्वारा मुख्य पंडाल पर प्रस्तुति दी गई| मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि प्रातः 7:30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा 1008 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, टीचर्स कॉलोनी,जयपुर हाउस से आरम्भ होकर प्रताप नगर चौराहा, जयपुर हाउस कॉलोनी,अहिल्या पार्क एडीए ऑफिस, जैन स्मृति भवन, लोहामण्डी बाजार,बल्देवगंज, रेलवे फाटक,सेन्ट जोन्स,राजा मण्डी चौराहा, नूरी दरवाजा, हॉस्पीटल रोड, अग्रसेन चौक फव्वारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चौराहा, दरेसी नं० 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धुलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, मण्डी सईद खाँ होती हुई दोपहर 4:00 बजे कुण्डलपुर नगर एम. डी. जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर पहुँचेगी। जहाँ मुनी संघ श्री के प्रवचन एवं श्रीजी के कलशाभिषेक आयोजित होगें। रात्रि 7:00 बजे से महिला मण्डलों द्वारा मुख्य पण्डाल में भगवान महावीर की महाआरती और रात्रि 8:00 बजे से पालन हारे का पालना की प्रस्तुति की जायेगी।













Add Comment