समाचार

रथोत्सव मेला एवं अजितनाथ महामंडल विधान 23 को: गोवाडी में भाईदूज पर होगा भव्यतम आयोजन 


नगर के समीपस्थ गोवाड़ी के श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज सागवाडा के संयोजन में भाईदूज के अवसर पर गुरुवार को प्रातः श्री अजितनाथ महामंडल विधान का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न धार्मिक विधियां संपन्न होंगी। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


 सागवाड़ा। नगर के समीपस्थ गोवाड़ी के श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज सागवाडा के संयोजन में भाईदूज के अवसर पर गुरुवार को प्रातः श्री अजितनाथ महामंडल विधान का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में आर्यिका विजयमती वूमन्स फेडरेशन ग्रुप की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा -नरेंद्र शाह, सूची-प्राशु शाह परिवार की ओर से किया जा रहा है। मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार गोवाड़िया ने बताया कि इस अवसर पर गुरुवार को प्रातः मूलनायक अजितनाथ भगवान का महाभिषेक कर विश्व शांति कामनार्थ प्रतिमा पर शांतिधारा की जाएगी।

इन कार्यक्रमों के साथ होगा आयोजन पूर्ण 

सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, दीप प्रज्जवलन, पंच मंगल कलश स्थापना के बाद नवदेवता और मूलनायक अजितनाथ भगवान की पूजा की जाएगी। इसके बाद यजमान शाह परिवार तथा इंद्र-इंद्राणियों के समूह द्वारा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ विधान मंडप पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 121 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। साथ ही 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2551वंे निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढाया जाएगा।

पारंपरिक तरीके से शोभायात्रा का होगा आयोजन 

शांतिपाठ और विसर्जन विधि के बाद जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा को प्राचीन काष्ट निर्मित रथ में विराजित कर शोभायात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल नगाडो के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा गैर नृत्य खेला जाएगा। रात्रि में मंदिर में 108 दीपकों से जिनेन्द्र भगवान की आरती के साथ महोत्सव पूर्ण होगा। इस अवसर पर गुरुवार को जैन समाज सागवाड़ा के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page