महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में जयपुर से प्रारंभ गोल्डन जुबली रथ यात्रा 17 मई शनिवार को प्रातः 8.15 पर राव इंद्रजीतसिंह सर्कल गढ़ी पहुंची। इसका स्वागत और अगवानी ग्रामीणों और समाजजनों ने की। इसके माध्यम से सेवा कार्यों के बारे में बताया गया। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में जयपुर से प्रारंभ गोल्डन जुबली रथ यात्रा 17 मई शनिवार को प्रातः 8.15 पर राव इंद्रजीतसिंह सर्कल गढ़ी पहुंची। कार्यक्रम संयोजक अजीत कोठिया ने बताया कि रथयात्रा की अगवानी केंद्र अध्यक्षा प्रीतल पंड्या, केंद्र सचिव राम भरत चेजारा उपाध्यक्ष डॉ. पदमेंद्र पंचोरी संरक्षक रमनलाल डामोर, परेश पंड्या, कुलदीप वसीटा तथा चंद्रकांत त्रिवेदी बोरी ने की। रथ ने पूरे कस्बे में भ्रमण कर महावीर इंटरनेशनल की 50 वर्षों की सेवा गतिविधियां फिल्म के रूप में दिखाई।
रथ के साथ जोन चेयरमेन पृथ्वीराज जैन तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। गढ़ी बस स्टैंड पर महावीर इंटरनेशनल के जल मंदिर के निकट जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, जोन कॉर्डिनेटर नयनेश जानी,रथ वाहक वीर मौसम, वीर श्याम तथा अन्य ग्रामीणों का रामभरत चेजारा, डॉ. पदमेंद्र पंचोरी, रमनलाल डामोर तथा अजीत कोठिया ने स्वागत किया। रथ को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। संचालन रामभरत चेजारा ने किया, आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया। रथ को लेकर यह सूचना दी गई कि इसका पूरे देश में भ्रमण होगा और इसके माध्यम से पीड़ित मानवता सेवा कार्यों से सभी को परिचित कराया जाएगा। रथ यात्रा समापन के बाद 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में भव्य गोल्डन जुबली आयोजन सैल्यूट 25 में भामाशाहों, सेवा सारथियों तथा महावीर इंटरनेशनल की 50 वर्षीय स्वर्णिम यात्रा के ध्वज वाहकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। आयोजन में गुलाबी नगरी जयपुर में देश विदेश के हजारों मेहमान जुटेंगे।













Add Comment