झाड़ोल में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में पर्यूषण पर्व का समापन भगवान मल्लिनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर पांडूक शिला परिसर पहुंची जहां अभिषेक और पूजन अर्चना की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
झाड़ोल। प्रसिद्ध जयसमंद झील के समीप झाड़ोल में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर रथयात्रा का आयोजन किया गया। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि प्रातः भगवान मल्लिनाथ का पंचामृत अभिषेक एवं दूध सहित विभिन्न द्रव्यों से महाशांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान को रथ में विराजमान कर बैंड-बाजों और भक्तिधुनों के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य लक्ष्मी लाल सकरावत परिवार को प्राप्त हुआ।
प्रभावना स्वरूप मिठाई का वितरण
शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई विभिन्न मार्गों से पांडूक शिला परिसर पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक, पूजन एवं अर्चना की गई। समाज अध्यक्ष केशुलाल मालवी, सेठ मोतीलाल, सेठ शांतिलाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय चिबोडिया, महामंत्री जितेंद्र धूरावत, नाथूलाल पीलादरा, पवन सकरावत, झमक लाल धूरावत, मनीष सडावत, जयेश कसलावत, रमेश सेलावत, हिमांशु सडावत, राहुल पीलादरा, शंशाक जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजनों एवं महिला मंडल की धूली देवी मालवी, लीला देवी सकरावत, सुमित्रा देवी चिबोडिया, आशा देवी मौजूद रहीं। पूरे मार्ग में जगह-जगह समाजजनों द्वारा प्रभावना स्वरूप मिठाई का वितरण किया गया। इस रथयात्रा में सकल जैन समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।













Add Comment