समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक: धूमधाम से मनाया जाएगा रथयात्रा महोत्सव, 2 अप्रैल से भव्य होंगे आयोजन


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जैन समाज प्रतिनिधि संस्थान आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के तत्वावधान में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरीपर्वत स्थित एम.डी.जैन इण्टर कांलेज के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट 


आगरा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जैन समाज प्रतिनिधि संस्थान आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के तत्वावधान में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरीपर्वत स्थित एम.डी.जैन इण्टर कांलेज के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर 31 मार्च को आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के नारायण भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

ध्वजारोहण के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रम 

आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन 02 अप्रैल को एम.डी.जैन इण्टर कांलेज के मैदान पर अर्हंम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से अर्हम योग का आयोजन, देव दर्शन श्रीजी को श्रीफल भेंट 8:00 से अहिंसा स्थल पर ध्वजारोहण मुख्य पंडाल पर ध्वजारोहण,पंडाल शुद्धि एवं उद्घाटन होगा। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बताया कि 03 अप्रैल को प्रातः 8:00 से भगवान महावीर की जन्म कल्याणक विशाल रथयात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला से निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गो से होती हुई दोपहर 3:00 हरीपर्वत के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर पहुंचेगी| जहां अन्य कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।

कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह 

आगरा दिगंबर परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन परर्देवाले ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन चार अप्रैल को प्रातःकाल 8:00 से जिनेन्द्र महाअर्चना एव दोपहर 12:00 से आगरा दिगंबर जैन परिषद की साधारण सभा एवं सायः 8:00 से कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसको लेकर आगरा सकल जैन समाज के लोगों में काफी उत्साह है। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है व कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा मुख्य पण्डाल बनाया जा रहा है। जिसमें कि सभी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें व कार्यक्रम स्थल पर पावापुर का जल मन्दिर व कैलाश पर्वत की झांकिया आकर्षण का केन्द्र होगी। व समूचे परिसर को भगवान महावीर की गृहस्थ अवस्था के नन्दार्वत महल का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है जिसमें बंगाल से आए कारीगर तैयारी में लगे हुए हैं इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामंत्री डां जितेन्द्र जैन,अशोक जैन,अनन्त जैन,विमल जैन,पंकज जैन, महोत्सव संयोजक मनोज जैन चौधरी गौरव जैन,सतीश जैन, राकेश बजाज,राहुल जैन,अनिल जैन रईस,महीपाल मनीष जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त परिषद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page