समाचार

समाज हित में राष्ट्रीय सम्मेलन भाग्योदय तीर्थ सागर में ः 12 अक्टूबर शनिवार विजयादशमी पर होगा आयोजन


मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज संसघ के मंगलमय सानिध्य में जैन समाज मध्य प्रदेश के समस्त तीर्थक्षेत्रों, मंदिरों, चैत्यालयों, गौशाला, सोशल ग्रुप, सेवा दल, शैक्षणिक संस्थानों आदि धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के प्रतिनिधि (पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य) का राज्य स्तरीय प्रथम महासम्मेलन सागर भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में 12 अक्टूबर शनिवार विजयादशमी परआयोजित होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


इंदौर| परम पूज्य श्रमण संस्कृति के महामहिम राष्ट्र सन्त इस वशुधरा के उन्नायक समाधिस्ट 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज संसघ के मंगलमय सानिध्य में धर्म, धर्मायतनो व श्रमण संस्कृति एवं समाज के हितों के संरक्षण, संवर्द्धन हेतु जैन समाज मध्य प्रदेश के समस्त तीर्थक्षेत्रों, मंदिरों, चैत्यालयों, गौशाला, सोशल ग्रुप, सेवा दल, शैक्षणिक संस्थानों आदि धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के प्रतिनिधि (पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य) का राज्य स्तरीय प्रथम महासम्मेलन सागर भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र पर आयोजित होगा।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 12 अक्टूबर शनिवार विजयादशमी पर दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं। भाग्योदय तीर्थ परिसर, बीना रोड, सागर (म.प्र.) में प्रातः 9 बजे से आचार्य श्री एवम मुनिश्री जी की पूजन और 10 बजे से आहार चर्या होगी। उसके बाद 11 बजे से अतिथि भोजन व दोपहर 12 बजे से समस्त उपस्थित पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। दोपहर 1 बजे से परम् पूज्य निर्यापक पुगंव श्रमण श्री सुधासागर जी महामुनि राज संसघ के सानिध्य में सम्मेलन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page