समाचार

महिलाओं को निभानी चाहिए धर्म एवं समाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागेदारी : रश्मि मलैया बनीं श्रीसुधासागर यशोदय महिला मंडल की अध्यक्ष 


श्री यशोदय तीर्थ कमेटी के तत्वावधान में श्री सुधासागर यशोदय महिला समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रश्मि मलैया को अध्यक्ष,ममता सराफ को कार्यकारी अध्यक्ष,सपना सिंघई को महामंत्री,मीनल जैन गुढ़ा को मंत्री एवं लवली शास्त्री को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह विशेष रिपोर्ट…


महरौनी(ललितपुर)। नगर में जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के दिशा-निर्देश में श्री यशोदय तीर्थ का निर्माण चल रहा है और मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव भी आयोजित किया गया। अब यह तीर्थ अपनी भव्यता को प्राप्त करने के लिए अग्रसर है। श्री यशोदय तीर्थ कमेटी के तत्वावधान में श्री सुधासागर यशोदय महिला समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रश्मि मलैया को अध्यक्ष, ममता सराफ को कार्यकारी अध्यक्ष, सपना सिंघई को महामंत्री, मीनल जैन गुढ़ा को मंत्री एवं लवली शास्त्री को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित कमेटी एवं श्री सुधासागर यशोदय महिला समिति की सभी सदस्यों ने अतिशय तीर्थ क्षेत्र करगुंवा जी झांसी में जाकर जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बच्चों को दें धार्मिक संस्कार

इस मौके पर मुनिश्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि महिलाओं को धर्म एवं समाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागेदारी निभानी चाहिए। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा एवं संस्कारों की शिक्षा भी देनी चाहिए ताकि वे भविष्य में गलत राह पर न चल सकें। महिलाओ को सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर श्री सुधासागर यशोदय महिला समिति की सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कमेटी को दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सौशल ग्रुप, अखिल भारतीय महिला समिति, श्रीसुधासिंधु महिला मंडल, वीरबाला बालिका मंडल एवं श्री विद्यासागर पाठशाला समिति ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page