समाचार

रणजीत सोलंकी बने महावीर इंटरनेशनल डडूका अध्यक्ष, अशोक रावल होंगे सचिव : महावीर इंटरनेशनल डडूका केंद्र जीवन रक्षक कीट करेगा वितरित, 500 लाभार्थी होंगे शामिल


महावीर इंटरनेशनल डडूका की नई कार्यकारिणी में रणजीत सिंह सोलंकी अध्यक्ष एवं अशोक कुमार रावल सचिव मनोनीत हुए। समारोह में जीवन रक्षक कीट का वितरण किया गया तथा नवंबर में 500 लोगों तक यह सेवा पहुँचाने का संकल्प लिया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


महावीर इंटरनेशनल डडूका केंद्र की वर्ष 2025-27 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई, जिसमें रणजीत सिंह सोलंकी को अध्यक्ष और अशोक कुमार रावल को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुंदरलाल पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि मणिलाल सूत्रधार, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश महवाई एवं जगदीश वागड़िया रहे।

प्रारंभ में राजेंद्र कोठिया ने सितंबर माह की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि अनिल जैन को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सोहनलाल वैद्य को महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि डडूका केंद्र से अजीत कोठिया को इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल का दायित्व सौंपा गया।

केंद्र की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पैमजी पाटीदार और राजेंद्र महवाई, कोषाध्यक्ष योगेश सोनी, पर्यावरण प्रभारी जसवंत रावल, वन प्रभारी केसरीमल भरड़ा तथा डायरेक्टर मणिलाल सूत्रधार, जगदीश वागड़िया, विष्णुप्रसाद रावल, राजेंद्र कोठिया, ओमप्रकाश महवाई, ललिताशंकर जोशी एवं हिम्मतसिंह सोलंकी को शामिल किया गया।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी का अभिनंदन मणिलाल सूत्रधार एवं अजीत कोठिया ने माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को जीवन रक्षक कीट वितरित की गई। दीपावली के अवसर पर 12 परिवारों में शोक निवारण कार्यक्रम हेतु कार्ययोजना तैयार की गई, जो संस्था पिछले पाँच वर्षों से निरंतर चला रही है।नवंबर माह में डडूका केंद्र द्वारा 500 लोगों को जीवन रक्षक कीट वितरण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कोठिया ने किया तथा आभार जनार्दन राय नागर ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page