समाचार

महावीर ट्रस्ट के राकेश विनायका ट्रस्टी मनोनीत : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के निर्वतमान अध्यक्ष हैं विनायका


महावीर ट्रस्ट में राकेश विनयका को ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। समाजजनों ने बधाई दी है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के निर्वतमान अध्यक्ष, कर्मठ राकेश विनायका की कार्यशैली सबका साथ समाज का विकास नीति पर कार्य करने की है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर।सर्वोच्च सामाजिक संस्था के अध्यक्ष समाज गौरव अमित कासलीवाल ने महावीर ट्रस्ट में राकेश विनयका को ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। समाजजनों ने बधाई दी है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के निर्वतमान अध्यक्ष, कर्मठ राकेश विनायका की कार्यशैली सबका साथ समाज का विकास नीति पर कार्य करने की है।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आप की समाज में कुछ नया करने का सोच रखने वाले हमेशा समाज हित के लिए अपने हुनर से सराहनीय कार्य करते हैं, इसलिए दिगंबर जैन समाज की सबसे बड़ी सर्वोच्च सामाजिक संस्था के अध्यक्ष समाज गौरव अमित कासलीवाल ने महावीर ट्रस्ट में राकेश विनयका को ट्रस्टी मनोनीत कर फेडरेशन एवं समाज को गौरवान्वित किया है। आप के इस मनोनयन पर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, प्रदीप चौधरी, राजीव जैन बंटी, भूपेंद्र जैन, प्रदीप गंगवाल, संजय अहिंसा आदि समाज जन ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page