समाचार

रायपुर जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन श्री विद्यासागर एक्सप्रेस नाम से हो : राज्यसभा सांसद माया ने सदन में चर्चा के दौरान रखी मांग


हाल ही में संचालित ट्रेन जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी ट्रेन का नाम आचार्य विद्यासागर एक्सप्रेस या मूकमाटी एक्सप्रेस नाम से संचालित हो। राज्यसभा सांसद माया (बीजेपी) ने राज्यसभा पटल पर अपनी बात रखते हुए पुरजोर मांग की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। हाल ही में संचालित ट्रेन जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी ट्रेन का नाम आचार्य विद्यासागर एक्सप्रेस या मूकमाटी एक्सप्रेस नाम से संचालित हो। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि राज्यसभा सांसद माया (बीजेपी) ने राज्यसभा पटल पर अपनी बात रखते हुए पुरजोर मांग की। उन्होंने यह प्रस्ताव रेलमंत्री को संबोधित करते हुए रखा। इससे भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित है।

जबलपुर-रायपुर समाज जन द्वारा उठाई गई इस मांग को सभी ओर से समर्थन मिला है और अब इसे राज्यसभा सांसद द्वारा राज्यसभा में भी रखा गया है। दद्दू ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत वर्षीय जैन समाज भारतीय रेल मंत्रालय से उम्मीद करता है कि समाजजनों की यह मांग रेलवे मंत्रालय द्वारा शीघ्र स्वीकृत होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page