समाचार

पूर्व सांसद सालखान मुर्मू के ख़िलाफ़ एफआईआर के निर्देश: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने दिया १५ दिन का समय


विश्व जैन संगठन द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में दी गई पूर्व सांसद सलखान मुर्मू के खिलाफ शिकायत को अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीरता से लिया है । पढ़िए विस्तार से…


नई दिल्ली में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू द्वारा 9 फरवरी को धनबाद में सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी ‘पारसनाथ पर्वतराज’ पर स्तिथ प्राचीन जैन मंदिरों को तोड़ने की धमकी देकर लोगो को भड़काने की दिनांक 14 फ़रवरी 2023 को प्रेषित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने धनबाद के पुलिस अधीक्षक को पूर्व सांसद मुर्मू के विरुद्ध FIR दर्ज करने और 15 दिन में रिपोर्ट के लिए निर्देश जारी किये। मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने यह जानकारी दी है।

कौन है सलखान मुर्मू

सलखान मुर्मू, झारखंड़ से पूर्व सांसद है और हाल ही में इन्होनें सम्मेद शिखर जी की तुलना बाबरी मस्जिद से की थी और यहां बने मंदिरों को गिराने का सार्वजनिक रूप से बयान दिया था । इसे लेकर जैन समाज में आक्रोश था । विश्व जैन संगठन ने इस मामले को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के संज्ञान में दिया और इसके बाद उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page