समाचार

अंबाह में जैन रत्न प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल का पुण्य स्मरण : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सेवा कार्य आगे बढ़ाने का लिया संकल्प


अंबाह में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने समाज रत्न और संगठनकर्ता प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजजनों ने उनकी शिक्षा, आदर्श और समाज सेवा की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पढ़िए अजय जैन की पूरी रिपोर्ट…


अंबाह में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाखा ने जैन रत्न प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदीप जी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष और समाज के प्रखर नेतृत्वकर्ता रहे, जिन्होंने संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अवसर देने का अद्वितीय कार्य किया।

सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अमित जैन टकसारी ने कहा कि प्रदीप जी की दूरदर्शिता और संगठन कौशल केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने हर दो वर्ष में नए नेतृत्व को आगे लाकर युवाओं को समाज सेवा में जोड़ने का कार्य किया। इस कारण उन्हें समाज का “किंगमेकर” भी कहा जाता है।

महामंत्री कुलदीप जैन ने बताया कि प्रदीप जी ने पंद्रह से अधिक संस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। उनका जीवन केवल सिविल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि सोशल इंजीनियरिंग का आदर्श उदाहरण था—हर व्यक्ति की क्षमता को पहचानकर समाज की उन्नति में उसका सदुपयोग करना। आज 35,000 से अधिक परिवारों वाला सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

समाज सेवा की धारा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प 

पुण्यतिथि अवसर पर अध्यक्ष अमित जैन और महामंत्री कुलदीप जैन ने समाज सेवा की धारा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कपिल जैन केपी और आकाश जैन ने कहा कि प्रदीप जी केवल मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि सच्चे शिक्षक थे। संयोग से उन्होंने हमें 5 सितंबर 2020 (शिक्षक दिवस) को सदा के लिए छोड़ दिया। वे समाज सेवा की परीक्षा में सही मार्गदर्शन और निष्पक्ष परिणाम देने वाले शिक्षक थे, अब यह परीक्षा हमें देनी है।

समाजजनों ने कहा कि उनकी शिक्षा, आदर्श और त्याग हम सबके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उनकी संस्था को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page