समाचार

घुवारा के पुलकित जैन का यूपीएससी में हुआ चयन : ईएसआईसी में होंगे डिप्टी डायरेक्टर, समाजजनों ने दी बधाइयां 


घुवारा निवासी पुलकित जैन का यूपीएससी के आए परिणाम में डिप्टी डायरेक्टर ईएसआइसी में चयन होने पर घुवारा नगर ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। मप्र में इकलौते व कम उम्र में इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधि, नागरिक तथा अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों का बधाई शुभकामनाए प्रेषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पढ़िए राजेश रागी व रत्नेश जैन की रिपोर्ट…


छतरपुर। जिले के घुवारा निवासी पुलकित जैन का यूपीएससी के आये परिणाम मे डिप्टी डायरेक्टर ईएसआईसी में चयन होने पर घुवारा नगर ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड का नाम रोशन किया है। मप्र मे इकलौते व कम उम्र मे इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों का बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने इसी विभाग में सेवाएं देते हुए यूपीएससी की तैयारी की और इस मुकाम तक पहुंचे। पुलकित जैन एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) में प्रदेश के भोपाल में बतौर क्लर्क के पद पर  पदस्थ है। जिन्होंने लगातार तैयारी और अध्ययन करते हुए यूपीएससी के जरिए सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, नगर का नाम रोशन किया है। पुलकित जैन अब इसी विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ होंगे।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी शिक्षाविद एवं तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि के संस्थापक अध्यक्ष स्व. चंद्रभान जैन के पौत्र एवं सिद्धायतन ट्रस्ट के ट्रस्टी व भाजपा नेता आलोक जैन ” दाऊ ” व मीना जैन के सुपुत्र हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व विधायक रेखा यादव, पूर्व विधायक गुडडन पाठक, आईएएस सुरेश जैन भोपाल,आईपीएस अगम जैन, जिले के वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन,सिद्धायतन ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद डेवडिया मंत्री प्रद्युम्न फौजदार, समर्पण ट्रस्ट उदयपुर के अध्यक्ष अजित जैन बडौदरा, महामंत्री जैन दर्शन आचार्य पं.राजकुमार जैन ,डा. ममता जैन ,गणतंत्र ,ओजस्वी आगरा,जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि के अध्यक्ष कपिल मलैया, मंत्री सुनील घुवारा व सनत कुटौरा,जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि के प्रबंध समिति अध्यक्ष डा पूर्णचंद्र,मंत्री देवेन्द्र लुहारी,जैन तीर्थ आहार के अध्यक्ष महेन्द्र बड़ागांव,मंत्री राजकुमार पठा,जैन तीर्थ द्रोणगिरि के उपाध्यक्ष व नैनागिरि की ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश रागी तथा उदासीन आश्रम के मंत्री गजेन्द्र जैन, अधिष्ठाता भागचंद्र पीली दुकान एवं राजेन्द्र कुली, बाबूलाल कबाड़ी सहित समाज के विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हाल ही में यूपीएससी के जरिए ईएसआईसी के डिप्टी डायरेक्टर पद पर चयनित हुए पुलकित जैन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा है कि कभी भी लक्ष्य को पाने के लिए हार नहीं माननी चाहिए सकारात्मक सोच और लगन से अपने लक्ष्य पर अटल रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना ही सफलता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page