नरीमन सिटी, छोटा बांगड़दा स्थित राष्ट्रीय जागृति महिला मंडल की पुलक मंच शाखा द्वारा श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर भक्तिभाव से श्री शांतिनाथ विधान किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नरीमन सिटी, छोटा बांगड़दा स्थित राष्ट्रीय जागृति महिला मंडल की पुलक मंच शाखा द्वारा श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर भक्तिभाव से श्री शांतिनाथ विधान किया गया। पुलक मंच की रुचि चोविशया जैन ने बताया कि इस अवसर पर मोक्ष कल्याणक भी होने से विशेष रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। जिससे वातावरण में गहरी आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम के दौरान पुलक मंच की सक्रिय सदस्य शीतल प्रवीण जैन एवं मीना प्रदीप बिलाला परिवार को वृहद शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धार्मिक आयोजन में मंडल की अध्यक्ष शीतल जैन, सचिव रचना जैन सहित मीना बिलाला, शीला जैन, उषा जैन, मनीषा मोदी, सुनीता पापड़ीवाल आदि सदस्यों ने सहभागिता निभाई। समाजजनों की भी भावपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।













Add Comment