आचार्य विहर्ष सागर जी ससंघ का चातुर्मास के लिए इंदौर पधारे हैं। पुलकमंच के कप्तान एवं पूरी टीम ने पद विहार कर जाना कि आचार्य विहर्ष सागर जी चर्या साधना तपस्या के साथ-साथ वात्सल्य के भी धनी हैं। पढ़िए यह राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। शहर के पुण्य जागे और आचार्य विहर्ष सागर जी ससंघ का चातुर्मास के लिए इंदौर पधारे। पुलकमंच के कप्तान एवं पूरी टीम ने पद विहार कर जाना कि आचार्य विहर्ष सागर जी चर्या साधना तपस्या के साथ-साथ वात्सल्य के भी धनी हैं। 2023 वर्षायोग में इंदौर में धर्म की गंगा बहेगी।
आचार्य श्री के चमत्कार से इंदौर में यश-धन, वैभव-सुख- शांति की वर्षा होगी। पुलकमंच ने समाज जनों से निवेदन किया है कि स्वयं जुड़ना, बच्चों को जोड़ना, रिश्तेदारों को जोड़ना, पड़ोसियों को जोड़ना कोई कसर बाकी मत रखना। पुलक मंच के प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोतिया, कैलाश लुहाड़िया ने निवेदन किया कि समग्र जैन समाज धर्म की प्रभावना के लिए तैयार हो।













Add Comment