समाचार

पूज्य मुनिश्री सिद्धांतसागर जी महाराज का चातुर्मास निष्ठापन हुआ: पुलकमंच परिवार ने चातुर्मास पुण्यार्जक परिवार का किया बहुमान


मुनि श्री सिद्धांत सागर जी महाराज का 2024 का रविवार को चातुर्मास बघेरवाल परिवार गांधी नगर के निवास पर सानंद पूर्ण हुआ। पुण्यार्जक परिवार का भी सम्मान हुआ। पढ़िए इंदौर से प्रदीप जैन बड़जात्या की खबर…


इंदौर। निमित्त ज्ञानी आचार्यश्री विमल सागर जी महाराज के लगभग 50 वर्ष पूर्व दीक्षित कठिन साधना में लीन मुनि श्री सिद्धांत सागर जी महाराज का 2024 का चातुर्मास रविवार को बघेरवाल परिवार गांधी नगर के यहाँ सरलतापूर्वक सानन्द सम्पन्न हुआ। ज्ञात रहे मुनिश्री के चातुर्मास में किसी भी मांगलिक क्रियाओं में, आयोजन में किसी भी प्रकार की बोली या धन अर्जन का कोई कार्य नहीं होता है। पूरा चातुर्मास पुण्यार्जक परिवार ही संपन्न करवाता है।

यह भी रहे मौजूद

रविवार को इस अवसर पर कई समाज श्रेष्ठि सुभाष सामरिया, कैलाश वेद, प्रदीप बड़जात्या, सुभाष सेठिया, विनोद सामरिया, महेंद्र निगोत्या, रोशन जैन, विमल छाबड़ा गांधीनगर, कैलाश काला, डोसी परिवार गांधी नगर, इंद्रकुमार सेठी, विकास नं वन नमकीन, वैभव परिधि कासलीवाल, आनंद जैन संदीप अजमेरा, दिलीप लुहाड़िया, संजय जैन जैन किराना, सुजीत गंगवाल आदि उपस्थित थे।

जिनवाणी पुस्तक का किया विमोचन

कार्यक्रम में जिनवाणी की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पुलकमंच परिवार ने चातुर्मास पुण्यार्जक परिवार का सम्मान भी किया।

सभा का संचालन शैलेश श्वेता काला ने किया। चातुर्मास में सेवाएं देने वाले भक्तों का सम्मान भी चातुर्मास पुण्यार्जक परिवार ने किया। बघेरवाल परिवार, गांधी नगर को इस शानदार चातुर्मास के लिए बधाई शुभकामनाएं दी और पुण्य की अनुमोदना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page