समाचार

अद्भूत होगा पल, जब दीदी लेंगी दीक्षा, गोदभराई में उमड़े समाजजन

  • 21 फरवरी को होगा ब्र. मंजू दीदी का दीक्षा कार्यक्रम

उदयपुर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सान्निध्य में पहाड़ा दिगंबर जैन मंदिर में दीक्षार्थी मंजू दीदी की गोद भराई का क्रार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्र. मंजू दीदी की दीक्षा 21 फरवरी को हुमड़ भवन, उदयपुर में आचार्य विभव सागर महाराज द्वारा दी जाएगी। दीक्षा कार्यक्रम आचार्य सुंदर सागर महाराज के सान्निध्य में होगा। इस अवसर पर अन्तर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने कहा कि दीक्षा लेने के भाव पुण्य आत्मा के ही होते हैं। इस दीक्षा की अनुमोदना करना भी पुण्य बंध का जरण है। निरंतर साधु सेवा करते रहेंगे तभी जैन धर्म का अस्तित्व बचा रहेगा। दीदी को भी बहुत आशीर्वाद है कि वह अपनी साधन और त्याग के मार्ग पर निरंतर बढ़ते जाएं। इस अवसर पर समाज के आदि लोग उपस्थित थे। महिला मंडल द्वारा भजन गान किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page