समाचार

गुरु दर्शन :  पूज्य गणाचार्य भगवन के दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ- केंद्रीय मंत्री प्रह्रलाद सिंह पटैल

पथरिया.राजेश जैन दद्दू | परम पूज्य गणाचार्य विरागसागर जी महाराज ससंघ का पथरिया से चातुर्मास के उपरांत मंगल विहार सागर के लिए हुआ। पूज्य गणाचार्य भगवन के दर्शनार्थ केंद्रीय मंत्री प्रह्रलाद सिंह पटेल पहुंचे। उन्होंने गणाचार्य विरागसागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल समर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त किया एवं महोत्सव में सहयोग हेतु आश्वासन दिया।

 

गणाचार्य श्री के संघस्थ श्रमण मुनि विहितसागर जी महाराज का गृहस्थाश्रम में मंत्रीजी से पारिवारिक संबंध रहा हैं।.मंत्रीजी ने उनके साथ अपने गृहस्थ जीवन की यादें तरोताजा की।

 

पूज्य गणाचार्य गुरुदेव के सानिध्य में सागर नगर में विभिन्न आयोजन के साथ प्रवास होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page