विवेकानंद हॉस्पिटल एवं जैन मिलन महिला चंदना के संयुक्त तत्वावधान में गणेश मंदिर, गौरी सरोवर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर में बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। विवेकानंद हॉस्पिटल एवं जैन मिलन महिला चंदना के संयुक्त तत्वावधान में गणेश मंदिर, गौरी सरोवर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर में बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. योगेश, डॉ.दीपक एवं डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने परामर्श देने के बाद ज़रूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस आयोजन में जैन मिलन महावीर एवं टीम रोटी बैंक का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिनके सक्रिय सहयोग ने शिविर को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
सेवाभाव से कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ विश्वनाथ, रामू, रवि, संजू, रोहित आयोजन में सहयोगी रहे। सदस्य नीतू जैन, सुनीता जैन, अलका जैन, विभा जैन, अर्चना जैन, अंजू जैन, रोमा शर्मा, बबलू सिंधी, धर्मेंद्र पहाड़िया, रोहित जैन, राजू ,दीपक चावला, पंकज मेहरोत्रा उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की गई। सभी सेवाभावी सहयोगियों एवं चिकित्सकों का आभार माना गया।













Add Comment