समाचार

अन्नपूर्णा सेवा संघ को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की: माता-पिता की स्मृतियों को चिर स्थायी रखने के लिए बेटियों ने लिया निर्णय 


ललिता जैन धर्मपत्नी स्व. विकास जैन (लखनऊ) की पुण्य स्मृति में उनकी सुपुत्रियों विपुला जैन, डॉ. मृदुला टडैया (धर्मपत्नी डॉ. अक्षय टडैया), शैली जैन एवं मनीषा जैन ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अन्नपूर्णा सेवा संघ को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


लितपुर। ललिता जैन धर्मपत्नी स्व. विकास जैन (लखनऊ) की पुण्य स्मृति में उनकी सुपुत्रियों विपुला जैन, डॉ. मृदुला टडैया (धर्मपत्नी डॉ. अक्षय टडैया), शैली जैन एवं मनीषा जैन ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अन्नपूर्णा सेवा संघ को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। जानकारी के अनुसार ललिता जैन और विकास जैन की जीवनभर यह इच्छा रही कि जरूरतमंदों की सेवा में उनका परिवार सदैव अग्रणी रहे। माता-पिता की यही प्रेरणा आगे बढ़ाते हुए उनकी पुत्रियों ने यह राशि अन्नपूर्णा सेवा संघ की अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा के लिए भेंट की है, जो लगभग एक दशक से जरूरतमंदों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ललितपुर के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया की धर्मपत्नी डॉ. मृदुला टडैया ने कहा कि यह योगदान उनके माता-पिता की सेवा भावना को समर्पित है। अन्नपूर्णा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इन सभी बहनों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग संस्था के सेवाकार्यों को और गति देगा। संघ ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page