पुणे स्थित ऐतिहासिक एचएनडी जैन हॉस्टल एवं भगवान महावीर स्वामी के मंदिर की भूमि की बिक्री को लेकर जैन समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 17 अक्टूबर को समाज के हजारों लोग, छात्र, साधु, संत और सामाजिक संस्थाओं ने सड़क पर उतरकर भूमि की बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुणे से पढ़िए, यह खबर…
पुणे। पुणे स्थित ऐतिहासिक एचएनडी जैन हॉस्टल एवं भगवान महावीर स्वामी के मंदिर की भूमि की बिक्री को लेकर जैन समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 17 अक्टूबर को समाज के हजारों लोग, छात्र, साधु, संत और सामाजिक संस्थाओं ने सड़क पर उतरकर भूमि की बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी एवं अन्य साधु संतों के मंगल सानिध्य में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के अध्यक्ष मयंक जैन एवं हजारों समाजजनों ने स्पष्ट रूप से ट्रस्टियों एवं प्रशासन से मांग की है कि हॉस्टल व मंदिर की भूमि बिक्री को तुरंत रद्द किया जाए। संपूर्ण मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि समाज के हित सुरक्षित रहें। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह भूमि समाज और छात्रों के कल्याण के लिए दान की गई थी, इसलिए इसका किसी बिल्डर को बेचना पूरी तरह अनुचित है। समाज ने इस प्रकरण की जांच के लिए सरकार व संबंधित विभागों से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई, तो विरोध और तेज़ किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी सेव एचएनडी हॉस्टल और कैंसल हॉस्टल सेल ट्रेंड कर रहा है। ’राष्ट्रीय जैन एकता संघ और विश्व जैन संगठन जैन राजनीतिक चेतना मंच समाज की भावनाओं के साथ खड़े हैं और समाज के वरिष्ठजन डॉ. जैनेंद्र जैन, टीके वेद, हंसमुख गांधी, सुभाष काला, नकुल पाटोदी, नरेंद्र वेद, राहुल जैन, पारस जैन पारसमणी ने मांग की है कि ट्रस्ट और प्रशासन से तात्कालिक कार्रवाई करे।













Add Comment