समाचार

भगवान ऋषभनाथ का मनाया जन्म कल्याणक: अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और विधान के कार्यक्रम हुए


प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार को श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में मनाया गया। इसमें अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान आदि किए गए। रथयात्रा में जनसमुदाय ने भागीदारी की। कुचामनसिटी से सुभाष पहाड़िया की पढ़िए यह खबर… 


कुचामन सिटी। प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार को श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में मनाया गया। यहां के सभी मंदिरों में सुबह 7 बजे अभिषेक और शांतिधारा, पूजन और विधान के कार्यक्रम हुए। इसके बाद 9 बजे नागौरी मंदिरजी से रथयात्रा निकाली गई। सुभाषचंद पहाड़िया, संजय सेठी और अभिषेक काला ने बताया कि श्रीजी के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य कमलकुमार डोसी परिवार, कुचामनवासी मुंबई प्रवासी, खंजाची का सौभाग्य अशोककुमार दिलीपकुमार गौरव काला परिवार, भगवान विराजमान करने का सौभाग्य विजयकुमार, संजयकुमार महावीर प्रसाद बज परिवार और चंवर ढुलाने का सौभाग्य कमलकुमार कैलाशचंद निर्मलकुमार पांड्या परिवार एवं विनोदकुमार विकासकुमार, विनयकुमार झांझरी परिवार को मिला।

महिलाएं भजन गाते और जयकारे लगाते हुए चल रही थी

रथ यात्रा में हजारों पुरुष सफेद परिधान, केसरिया धोती-दुप्पटे और महिलाएं केसरीया परिधान पहनकर शामिल हुईं बच्चे और बालिकाएं बैनर तथा ध्वज के साथ जूलूस की शोभा बढा रहे थे। जुलुस में जैन वीर मंडल के सदस्य सौभागमल गंगवाल, अशोक झांझरी, प्रमोद पांड्या, महेंद्र पहाड़िया, भंवरलाल झांझरी, विकास पहाड़िया द्वारा भगवान आदिनाथ के जयकारे एवं भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा बढाई और समाज की महिलाएं भजन गाते और जयकारे लगाते हुए चल रही थी। जुलूस में लालचंद पहाड़िया, सुभाष रावंका, अशोक गंगवाल, देवेंद्र पहाड़िया, संतोषकुमार पहाड़िया, विमलकुमार, वीरेंद्र, राजकुमार, सुरेश, अशोक, विकास, संजय, प्रदीप, विजय, सुभाष, संदीप, अभिषेक, पवन, सुशील, रमेश जैन और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गुणमालादेवी कमलकुमार पांड्या परिवार ने जुलूस समापन के बाद् सभी को इक्षु रस पिलाया। रात में 8 बजे श्री नागौरी नसिया जी में मांगतुंग आचार्य द्वारा रचित भक्तामर के पाठ और 48 दीपकों से आरती की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page