समाचार

आचार्यश्री विद्यासागर जी की अंतिम यात्रा देख हुए भाव विभोर: आचार्यश्री विद्यासागर जी के जीवन पर आधारित नाटक का किया मंचन 


आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के समाधि दिवस पर यहां मुनिसेवा समिति और जैन समाज के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। जुलूस में जैन समाज के लोग आचार्यश्री के दिव्य संदेश, उनके द्वारा जैन धर्म, भारत देश के लिए किए कार्यों के पोस्टर लेकर समाजजन चले। समाजजनों ने आचार्यश्री का गुणानुवाद किया। पढ़िए धामनोद से दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के समाधि दिवस पर यहां मुनिसेवा समिति और जैन समाज के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। जुलूस में जैन समाज के लोग आचार्यश्री के दिव्य संदेश, उनके द्वारा जैन धर्म, भारत देश के लिए किए कार्यों के पोस्टर लेकर समाजजन चल रहे थे। जुलूस मंदिर जी से आरंभ होकर महेश्वर चौराहे तक गया। यहां से वापस मंदिर जी में आकर जुलूस का समापन हुआ।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष महेश जैन ने आचार्य विद्यासागरजी के कार्यों का गुणवाद किया। इस अवसर महिलाएं, पुरुष उपस्थित थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुनि सेवा समिति का योगदान था। यह जानकारी मुनि सेवा समिति अध्यक्ष सचिन जैन और सचिव संजय जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page