श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर मकरोनिया सागर में महावीर जयंती पर विविध कार्यक्रम किये गये, जिसमें लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । प्रातः 6:30 से श्रीजी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया ,जिसमें पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्रों में और महिलाएं पीले वस्त्रों में कतार में चल रही थीं । शोभा यात्रा के बाद श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा संपन्न की गई । पढि़ए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट ……….
सागर । श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर मकरोनिया, सागर में महावीर जयंती पर विविध कार्यक्रम किये गये, जिसमें लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । प्रातः 6:30 से श्रीजी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया ,जिसमें पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्रों में और महिलाएं पीले वस्त्रों में कतार में चल रही थीं । शोभा यात्रा के बाद श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा संपन्न की गई ।इसके पश्चात जिन सेवा सोशल ग्रुप महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना जैन व ग्रुप की महिलाओं द्वारा जैन संख्या वृध्दि के प्रोत्साहन को लेकर जिन महिलाओं के दो से अधिक बच्चे हैं ऐसी महिला एवं पुरुष को सम्मानित किया गया ,साथ ही कम से कम तीन संतान को जन्म देने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया गया ।
संध्या बेला में भक्तामर जी दीप आराधना के साथ श्रीजी का पालना झुलाया गया और झूले गीत गाए गए । पं. श्रवण कुमार जैन द्वारा महावीर भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष परसोरिया, श्रेयांश जैन का भरपूर सहयोग रहा। निखिल शास्त्री एवं सुदर्शन शास्त्री ने भी अपने उद्बोधन दिए।













Add Comment