महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन ग्रुप परिवार के लिए अविस्मरणीय रहा। लुहार पट्टी से शुरू हुआ जुलूस जब नरसिंह बाजार पर खत्म हुआ, तब तक 1000 एक हजार से ज्यादा मोबाइल फोन पर मेन ग्रुप का जुलुस रिकार्ड कर लिया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन ग्रुप परिवार के लिए अविस्मरणीय रहा। लुहार पट्टी से शुरू हुआ जुलूस जब नरसिंह बाजार पर खत्म हुआ, तब तक 1000 एक हजार से ज्यादा मोबाइल फोन पर मेन ग्रुप का जुलुस रिकार्ड कर लिया गया। पूरे रास्ते जुलूस के साइड में खड़े जैन समाज के एवं अन्य समाज ने पूरे जुलूस की रिकार्डिंग की।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन के सभी पुरुष और महिला सदस्यों का एक जैसा पहनावा, एक जैसी साड़ियां, हाथों में डांडिया और श्याम बैंड का 50 सदस्यों का लवाजमा, साथ में माता त्रिशला और सिद्धार्थ राजा के साथ भगवान महावीर स्वामी और महावीर स्वामी के भजनों पर झूमता पूरा मेन ग्रुप परिवार सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा निकाले गये इस जुलूस में मेन ग्रुप परिवार के साथ संजय किरण कासलीवाल, नितिन राशि जैन, भुपेंद्र साधना जैन ने सभी समाज के वरिष्ठ सदस्यों, राजकुमार पाटोदी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, आदित्य अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, राजेश जैन दद्दू और सभी समाज जन एवं सदस्यों का आभार माना।













Add Comment