महाराष्ट्र सरकार द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2550 में निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत निर्वाण कल्याणक महोत्सव समिति ने भगवान महावीर स्वामी पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें इसमें 16 लाख बच्चो ने अपनी सहभागिता की। इस कमेटी में सरकार की ओर से शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल दिगंबर समाज के. प्रतिनिधी के रुप में सम्मिलित हुए थे। महाराष्ट्र सरकार के राज भवन के दरबार हॉल में एक विशाल समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के राज्यपाल के साथ कैबिनेट मंत्री, विधायक, संयोजक,एवं दिगंबर जैन समाज की ओर से समिति सदस्य मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। पढ़िए पंढरपुर से अभिषेक अशोक पाटील की यह पूरी खबर…
पंढरपुर (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र सरकार द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2550 में निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी 2550 निर्वाण कल्याणक महोत्सव समिति का गठन कर इसे मनाने का निर्णय लिया गया था। इस हेतु भगवान महावीर स्वामी पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसमें आश्चर्य की बात यह है कि इसमें 16 लाख बच्चो ने सहभाग लिया। इस कमेटी में सरकार की ओर से शाकाहार प्रचारक डॉ. कल्याण गंगवाल दिगंबर समाज के. प्रतिनिधी के रुप में सम्मिलित हुए थे।
महाराष्ट्र सरकार के राज भवन के दरबार हॉल समारोह हुआ
यह जानकारी देते हुए समिति के डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के राज भवन के दरबार हॉल में एक विशाल समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन 2 फरवरी 2025 रविवार को आयोजित हुआ था। महावीर निर्वाण महोत्सव समिति की ओर से निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण हेतु यह आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के राज्यपाल श्री राधाकृष्णन् के साथ कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक चैनसुख संचेती, संयोजक हितेंद्र मोटा, श्री ललित गांधी एवं दिगंबर जैन समाज की ओर से समिति सदस्य कल्याण गंगवाल की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी घोषणा
भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि यह आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाए। इस कारण महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा जीव दया का प्रचार जन-जन तक हो।
मुस्लिम समाज के विद्यालयों की महत्वपूर्ण सहभागिता
इसमें अन्य समाजों से हटकर मुस्लिम समाज के विद्यालयों ने भी सहभागिता की। इस समाज की बेटियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 90 प्रतिशत से अधिक जैन समाज से हटकर अन्य वर्ग के बच्चों ने ज्यादा भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 25 लाख रुपए के इनाम वितरित किए गए।
लाखों के पुरस्कार वितरित किए
डॉ .गंगवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि इसमें प्रथम पुरस्कार पांच लाख पचपन हजार पांच सौ पचपन दूसरा पुरस्कार, चार लाख चालीस हजार चार सौ चवालीस तीसरा पुरस्कार था। तीन लाख तैंतीस हजार तीन सौ तैंतीस।
राज्यपाल महोदय को पुस्तक भेंट की
इस समिति में डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई एवं दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधित्व सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर डॉक्टर गंगवाल ने राज्यपाल महोदय को अपनी पुस्तक ‘सुखी जीवन का आधार शाकाहार‘ प्रदान की।













Add Comment