यमुना विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी की आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन वाचना चल रही है। विभिन्न कक्षाएं एवं प्रवचन, भक्ति के माध्यम से ज्ञान कराया जा रहा है। श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। दिल्ली से पढ़िए, यह खबर…
दिल्ली। दिल्ली में जिनागम पंथ की अभूतपूर्व प्रभावना चल रही है। इन दिनों यमुना विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी की आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन वाचना चल रही है। जिसमें साधु एवं श्रावकों के लिये आचार्य के माध्यम से विभिन्न कक्षाएं एवं प्रवचन, भक्ति के माध्यम से ज्ञान कराया जा रहा है। पूर्व में कई बार गुरुदेव के चरणों में निवेदन किया लेकिन, पुनः प्रातः काल 15 मई के दिन प्रवचन सभा में भावलिंगी संत के 2025 के पावन चातुर्मास के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज सहारनपुर की कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंट किया और अपनी निर्मल पवित्र भावना आचार्य श्री के चरणों में रखी। जिसमें सहारनपुर समाज के संरक्षक राकेश जैन, महामंत्री संजीव जैन एवं अन्य सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें संजीव जैन महामंत्री ने अपने-अपने भाव भी गुरुदेव के समक्ष प्रस्तुत किए।













Add Comment