समाचार

आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज ऋषभदेव के सदस्य लेंगे भाग : सिद्ध भूमि श्री गिरनार तीर्थ यात्रा की तैयारी जोर पर


देवाधिदेव 1008 श्री ऋषभदेव भगवान की असीम कृपा और भारत गौरव राष्ट्र संत, मनोग्याचार्य, जिनशरणम तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से सिद्ध भूमि श्री गिरनार जी के (उर्जयंत शिखर) पर तीर्थंकर श्री 1008 नेमीनाथ भगवान की चरण वंदना एवं महाअर्चना विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट..


ऋषभदेव। देवाधिदेव 1008 श्री ऋषभदेव भगवान की असीम कृपा और भारत गौरव राष्ट्र संत, मनोग्याचार्य, जिनशरणम तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से सिद्ध भूमि श्री गिरनार जी के (उर्जयंत शिखर) पर तीर्थंकर श्री 1008 नेमीनाथ भगवान की चरण वंदना एवं महाअर्चना विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक सुमेश मधु वानावत (एस एम टी) ने बताया कि यह आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। पूरी यात्रा भोपाल, मध्यप्रदेश के निवासी संगपति एवं पुण्यार्जक प्रदीप “मामा”, प्रतिभा “मामी”, राहुल जिम्मी, रेयान जैन, कृतज्ञ, लवली, सुनय, और रिया परिवार द्वारा की जाएगी।

सुमेश वानावत ने बताया कि इस आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज ऋषभदेव के सदस्य भाग लेंगे, जिसके लिए फार्म आवंटित किए गए हैं। ये फार्म समाज की नामावली से पुलक मंच शाखा ऋषभदेव के सदस्यों द्वारा घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। यात्रा संयोजक वानावत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है।

इतने बड़े आयोजन के लिए विधिवत समितियां बनाई गई हैं। उक्त संपूर्ण आयोजन के यात्रा संयोजन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार ऋषभदेव द्वारा की जाएगी और इस कार्यक्रम के आयोजक मंच परिवार और जिनशरणम तीर्थ ट्रस्ट उपलाट वापी रहेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page