समाचार

आदिनाथ पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारियां : एमडी जैन इंटर कॉलेज में विशेष सभा में चर्चा की


आगामी 23 से 27 अप्रैल तक श्री सर्वतोभद्र जिनालय,बल्केश्वर में आयोजित होने जा रहे श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को विशेष सभा की गई। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। आगामी 23 से 27 अप्रैल तक श्री सर्वतोभद्र जिनालय,बल्केश्वर में आयोजित होने जा रहे श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को हरिपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार,एमडी जैन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण विशेष सभा की गई।यह कार्यक्रम उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा।सभा में आगरा नगर के विभिन्न जैन संगठनों, महिला मंडलों,युवा मंडलों, पंचकल्याणक पात्रों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। जिसके बाद सभा में महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से यादगार बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न समितियों के गठन तथा उनके दायित्वों पर भी विस्तार से विचार किया गया, ताकि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें। बैठक में आगामी पंचकल्याणक महोत्सव से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से घटयात्रा की तैयारियों, साड़ी कूपन वितरण व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा धार्मिक अनुष्ठानों के संचालन को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए गए।

महोत्सव पात्रों का अभिनंदन किया

सभा में अब तक चयनित पंचकल्याणक महोत्सव पात्रों का अभिनंदन भी किया गया। उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़ गड़ाहट के साथ पात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव जैन समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें भगवान आदिनाथ के पंचकल्याणक के पावन प्रसंगों का मंचन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं।सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में विभिन्न समितियां सक्रिय रूप से कार्य करेंगी तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस महोत्सव से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया जाएगा। सभा का संचालन पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

सभा में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी,अध्यक्ष निर्मल मोठया,महामंत्री पारस जैन कंसल, कोषाध्यक्ष राजीव जैन,स्वागताध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा,नीरज जैन जिनवाणी,मनोज जैन बल्लो,आगरा दिगंबर परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,राकेश जैन पर्देवाले, मनीष जैन ठेकेदार,संयोजक रजत जैन,अनंत जैन,पंकज जैन,मनीषराज जैन,संगठन मंत्री दीपक जैन,विशाल जैन,विष्णु भगवान जैन,प्रचार मंत्री अंकेश जैन,कमल जैन,मनीषराज जैन,अंलकृत जैन,प्रवीन जैन नेताजी, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,बबिता जैन,खुशबू जैन,वंदना जैन,ऊषा मारसंस, स्नेहलता जैन सहित समस्त आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, लोकोदय तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कमेटी,श्री वीएसपीएस ट्रस्ट कमेटी तथा नगर की विभिन्न समितियों,महिला मंडलों और युवा मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा के अंत में सभी आगंतुकों के लिए ठंडाई एवं भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सभी समाजजनों से पंचकल्याणक महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page