मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी मसा का नगर में प्रवेश 12 अप्रैल को होगा। मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं में उत्साह है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
रामगंजमंडी। शहर के बाज़ार नं. 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन मंदिर का जीर्णाेद्धार तेजी से चल रहा है। इस मंदिर की भव्यता और सुंदरता दिन प्रतिदिन बढ़ती दिखाई दे रही है, जो जैन समाज के लोगों के साथ शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से रामगंजमंडी आने वाले हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय है कि इतने कम समय में इतना भव्य एवं शिखर बंध मंदिर बन रहा है। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि अब मंदिर के कार्य को और गति देनी होगी। मंदिर की प्रतिष्ठा जिनके पावन निश्रा में हो रही है, उन आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी मसा का नगर में प्रवेश 12 अप्रैल को होगा। इसी बीच होली और ईद के त्योहार आने से बाहर से आए कारीगर अपने-अपने गांव जाएंगे।
मंदिर की प्रतिष्ठा में साध्वियों का सानिध्य
प्रतिष्ठा महोत्सव में छत्तीसगढ़ रत्न गुरुवर्या मनोहर श्रीजी मसा की सुशिष्याएं लयस्मिता श्री जी, अमीवर्षा श्री जी, भव्योदया श्री जी, गुणोदया श्री जी एवं जिन वर्षा श्री जी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख, ट्रस्टी सुभाष बापना, ट्रस्टी सुरेंद्र बापना एवं श्रीसंघ ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र रांका ने मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ जाकर साध्वी मंडल से विनती की। पारख ने बताया कि लयस्मिता श्री जी ने सन् 1984 में रामगंजमंडी में चातुर्मास किया था। उनकी दीक्षा सन् 1979 में छत्तीसगढ़ में हुई और बड़ी दीक्षा पालीताना में जिन कीर्ति सागर सूरीश्वर जी ने करवाई। अपने 40 वर्ष के संयम जीवन में उन्होंने नागौर, फलोदी, लोहावट, खीचन, नवसारी, झुंझुनू, नागपुर, चंद्रपुर, रतलाम, जावरा और नरसिंहगढ़ में चातुर्मास किए हैं। उनका प्रथम चातुर्मास धमतरी में हुआ था। इस वर्ष का चातुर्मास ग्वालियर में था।
साध्वी मंडल की स्वीकृति
चातुर्मास पूर्ण करके साध्वी मंडल शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, ब्यावरा होती हुई रविवार को नरसिंहगढ़ पहुंचीं। रामगंजमंडी प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने की विनती पर साध्वी लयस्मिता जी ने तुरंत स्वीकृति देते हुए कहा कि शिखर पर चढ़ती और लहराती ध्वजा और परमात्मा को विराजमान होता देखना परम सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। अगर जहां प्रतिष्ठा हो रही है उसके नजदीक है तो अवश्य जाना चाहिए।
भानपुरा पीठाचार्य शंकराचार्य का आशीर्वाद भी मिलेगा
प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि संघ की विनती पर ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीज्ञानानंद जी तीर्थ का प्रतिष्ठा महोत्सव में 14 अप्रैल को परमात्मा के वरघोड़े (जुलूस) और प्रवचन में रामगंजमंडी के लोगों को आशीर्वाद प्राप्त होगा।











Add Comment