समाचार

प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का होगा शुभारंभ : मुनि श्रीसुधासागरजी ने कर्तव्य और कर्म को श्रेष्ठ बताया


 मुनि श्री श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भैया के निर्देशन होने जा रहे श्री मद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ तथा गजरथ महोत्सव का शुभारंभ मंगलमय घटयात्रा के साथ होगा। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


अशोक नगर। कई लोग अपनी जिंदगी दूसरों पर न्यौछावर कर अपने आप को धन्य मानते हैं। ऐसे लोग भी हैं, जो जगत में अपने प्राण न्यौछावर कर भी दूसरे को बचाना चाहते हैं। आगम में आया है कि जंगल में मुनि राज तपस्या कर रहे हैं। उसी समय एक शेर मुनि राज की ओर झपटा मारकर आगे बढ़ा तब उपस्थित एक सुकर मुनिराज को बचाने कूद पड़ा। सवाल ये कि मेरे मरने से कोई लाभ नहीं महाराज जी के जिंदा रहने से कितने लोगों का कल्याण होगा। ऐसे लोग भी दुनिया में हैं ये लोग इतना पुण्य कमा लेते हैं। जिसका पराबार नहीं है। यह उद्गार सुभाषगंज मैदान में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने व्यक्त किए।

जब कोई साथ नहीं देता तो व्यक्ति टूट जाता है

जिसे अपना संगा मानता है, जबवहीं साथ नहीं देता तो व्यक्ति पचास प्रतिशत टूट जाता है और जब किस्मत साथ नहीं देती तो व्यक्ति निराशा में चला जाता है और अपने आप की जीवन लीला समाप्त करने पर उतारू हो जाता है। जो दुःख से घबराकर आत्महत्या करने चले जाते हैं। कर्म के कारण उन्हें इससे भी ख़तरनाक दुःख मिलते हैं। जैसे जेल में पचास प्रतिशत से अधिक अपराधी मरना चाहते हैं लेकिन, मर नहीं पाते वहां ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि मरना चाहाने वाले मर भी नहीं सकता। ऐसे ही कर्म ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि नरक घनघोर दुःख है। वहां जीव मरना चहता है लेकिन, मर नहीं सकता दुनिया में वे लोग हैं जिसे लोग मारना चाहते हैंज़वह भी मरना चाहते हैं। दुनिया में ऐसे लोग भी हैं।

घटयात्रा के साथ होगा पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ

इस दौरान जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भैया के निर्देशन होने जा रहे श्री मद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ तथा गजरथ महोत्सव का शुभारंभ मंगलमय घटयात्रा के साथ होगा। इस भव्य शोभायात्रा में भगवान जिनेन्द्र देव के रथयात्रा रजत विमान एवं पालकी यात्रा के साथ सुबह सात बजे सुभाष गंज मैदान से निकलेगा। यह भव्य शोभायात्रा आचार्य श्री विद्यासागर द्वार, भगवान महावीर मार्ग रेस्ट हाउस, गांधी पार्क एफओवी पुल, पछाडीखैडा रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी स्थित अयोध्या नगरी पहुंचकर धर्म सभा में बदल जाएगी। जहां मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, उपाध्यक्ष अजित बरोदिया, प्रदीप तारई राजेन्द्र अमन, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, मंत्री शैलेन्द्र श्रागर, मंत्री विजय धुर्रा, मंत्री संजीव भारिल्य, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, ऑडिटर संजय केटी, संयोजक मनोज रन्नौद, उमेश सिंघई, मनीष सिंघई, श्रेयांस घैला, थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल महामंत्री मनोज भैसरवास, विपिन सिंघई समन्वय ग्रुप के साथियों सहित अन्य प्रमुख जनो ने सभी से अनुरोध किया है इस सभी कार्यक्रमों में भाग लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page