समाचार

प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव आरके परिवार ने किया पाद-प्रक्षालन, आवरण पोस्टर का हुआ विमोचन


सारांश

श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के मंचासीन होने के बाद चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट व पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य आरके मार्बल परिवार के अशोक कुमार-सुशीला, सुरेश कुमार-शांता पाटनी, अनिता कटारिया को मिला। पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट…


मदनगंज किशनगढ़। इंदिरा नगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर और सिटी रोड स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर के श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, मंत्री सुभाष बड़जात्या ने बताया कि जन्मकल्याणक के तहत प्रतिष्ठाचार्य संहितासूरि हंसमुख जैन के निर्देशन में प्रातः अभिषेक व शांतिधारा, तीर्थंकर जिन बालक जन्म जन्मोत्सव मनाया गया। वर्धमान सभागार में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के मंचासीन होने के बाद चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट व पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य आरके मार्बल परिवार के अशोक कुमार-सुशीला, सुरेश कुमार-शांता पाटनी, अनिता कटारिया को मिला। मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान वात्सल्य भोज पुण्र्याजक कैलाशचंद, हीरालाल, पारसमल बाकलीवाल खंडाच वाले का स्वागत अभिनंदन किया गया। विधान पूजन प्रभारी प्रवीण छाबड़ा व जिनेन्द्र बोहरा ने बताया कि महामहोत्सव के पात्रों द्वारा जन्म कल्याणक पूजा व हवन किया गया। शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इन्दिरा नगर के अध्यक्ष विमल पाटनी व मंत्री दिलीप गंगवाल ने बताया कि सांयकालीन आरती करने का सौभाग्य भागचंद, विमलचंद, अशोक कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार बोहरा परिवार को प्राप्त हुआ।

भाट काॅलोनी निवास स्थान से हाथी और बग्गियों में सवार होकर परिवार के लोग वर्धमान सभागार पहुंचे, जहां श्रीजी की महाआरती की गई। शास्त्र सभा के बाद मंगलाचरण चेलना जागृति महिला मंडल द्वारा किया गया। पालना महोत्सव और आचार्यश्री वर्धमानसागर महाराज की जीवन गौरव गाथा का मंचन निधि जैन, इंदौर के निर्देशन में स्थानीय कलाकारों ने किया।

आवरण पोस्टर का विमोचन

भारत सरकार डाक विभाग द्वारा श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं वात्सल्य वारिधि आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज पर आवरण पोस्टर का विमोचन आर के मार्बल के अशोक पाटनी, विनोद पाटनी, सुभाष बड़जात्या, संजय पापड़ीवाल, निर्मल पांड्या, मनोज वेद, गौरव पाटनी द्वारा किया गया।

वात्सल्यमय जीवन दर्शन प्रदर्शनी का शुभारंभ

श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर वर्धमान सभागार के पास ही वात्सल्यमय जीवन दर्शन प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को आर के मार्बल परिवार के सुरेश पाटनी, पंडित हंसमुख शास्त्री, कैलाश पाटनी, संजय पापड़ीवाल, सुभाष वैद, अमित बाकलीवाल ने किया। प्रदर्शनी के दौरान आचार्यश्री के बाल्यकाल से आचार्यश्री के सफर को दर्शाने के अलावा 53 वर्ष के संयम जीवन के अविस्मरणीय वात्सल्यमय पलों का सुंदर चित्रांकन किया गया। वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार के राजेश पंचोलिया, इंदौर ने बताया कि यह प्रदर्शनी 27 जनवरी तक आमजन के लिए भी सुबह 8 से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी के दौरान विशेष सहयोग देने वाले विवेक जैन रहलाना, अरूण जैन, रौनक जैन का समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

तपकल्याणक महोत्सव बुधवार को

महामहोत्सव के चौथे दिन बुधवार को तप कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 5.30 बजे ध्यान व आशीर्वाद सभा, प्रातः 6.30 बजे श्रीजिनाभिषेक व नित्यार्जन, प्रातः 8.15 बजे बाल क्रीडा और 9 बजे प्रवचन सभा होगी। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा प्रातः 9.30 बजे चक्रवर्ती बने विमल कुमार महेन्द्र कुमार पाटनी उरसेवा वालों के यहां आर के कालोनी से रवाना होगी।

दोपहर एक बजे राज्याभिषेक, वैराग्य दर्शन, तीर्थंकर महाराजा गृह त्याग, दीक्षाविधि संस्कार, तपकल्याणक पूजा व हवन होगा। सांय 6.30 बजे आरती, 7.30 बजे शास्त्र सभा और रात्रि 8 बजे साधना मादावत इंदौर द्वारा भगवान नेमिनाथ का वैराग्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page