इंदौर में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी की 105वीं जयंती पर सेठी हॉस्पिटल परिसर में सेठी विचार मंच एवं दिगम्बर जैन समाज द्वारा संयुक्त श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके ईमानदार एवं आदर्श राजनीतिक जीवन को नमन किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। नगर में देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी की 105वीं जन्म जयंती अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सेठी विचार मंच एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा संयुक्त रूप से सेठी हॉस्पिटल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेठी जी की जनसेवा और नैतिक राजनीतिक जीवन को स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रकाशचंद सेठी भारतीय राजनीति में निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी का सर्वोच्च उदाहरण रहे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में नेहरू से लेकर राजीव गांधी मंत्रिमंडल तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव स्वच्छ राजनीति और नैतिक मूल्यों का पालन किया। उनके बारे में कहा जाता है कि “काजल की कोठरी में रहकर भी अंत तक श्वेत” बने रहे, और देश में ईमानदार शासन का अनुपम उदाहरण पेश किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप राजपाल, अर्चना जायसवाल, विनय बाकलीवाल, कैलाश वेद, संजय जैन, मनीष अजमेरा, संजय बाकलीवाल, निर्मल कासलीवाल, आनंद कासलीवाल, इश्तेहाक सोलंकी, देवेंद्र सिंह यादव, निलेश सेन, दिलीप ठक्कर, अमन बजाज, अजय सीतलानी, दिलीप डोसी, नकुल पाटोदी, नेम लुहाड़िया, सुनील शाह, जेनेश झांझरी, सुशील गोधा, संजय सेठी, चेतन गंगवाल, राजेश जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विनयांजलि सभा का संचालन मनीष अजमेरा द्वारा किया गया। आयोजन ने सेठी जी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।













Add Comment