समाचार

कुण्डलपुर में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार बोर्ड सदस्य श्री प्रकाश मोदी ने किए बड़े बाबा के दर्शन : बड़े बाबा के चरणों में पूजन-अभिषेक कर प्रकाश मोदी का सम्मान


कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार बोर्ड सदस्य श्री प्रकाश मोदी ने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन कर अभिषेक, शांतिधारा व पूजन किया। इस अवसर पर समिति द्वारा उनका सम्मान भी किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


कुण्डलपुर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार बोर्ड सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री प्रकाश मोदी जी ने शुक्रवार को कुण्डलपुर तीर्थ पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए। उन्होंने परिवार सहित अभिषेक, शांतिधारा, छत्र चढ़ाकर पूजन किया।

इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र समिति के महामंत्री इंजी. आर.के. जैन, यू.सी. जैन, के.सी. जैन, अभिषेक जैन (आरआई) और एन.के. जैन (उप प्रबंधक) ने श्री मोदी का स्वागत किया। उन्हें बड़े बाबा का चित्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उमेश तिवारी, तहसीलदार पटेरा भी उपस्थित रहे। दर्शन के उपरांत प्रकाश मोदी दोपहर में दमोह कलेक्ट्रेट में आयोजित अल्पसंख्यक सदस्यों की बैठक में शामिल हुए और इसके बाद उनका प्रवास पथरिया किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page