जैन समाज का सर्वाेच्च पत्रकार सम्मान राजा श्रेणिक पुरस्कार प्रथम बार प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य एवं दैनिक विश्व परिवार के संपादक एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के परामर्श दाता प्रदीपकुमार जैन को कोटा में प्रदान किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। जैन समाज का सर्वाेच्च पत्रकार सम्मान राजा श्रेणिक पुरस्कार प्रथम बार प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य एवं दैनिक विश्व परिवार के संपादक एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के परामर्श दाता प्रदीपकुमार जैन को तपो भूमि प्रदाता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज संसघ के मंगलमय सानिध्य में 13 सितंबर को कोटा राजस्थान में दिया जाएगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आप के पुरस्कार के लिए चयनित होने से से जैन समाज में खुशी की लहर है।
पुरस्कार के लिए चयन पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों अमित कासलीवाल, मनोहर झांझरी, राकेश विनायका, कमलेश कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद एवं संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल एवं समस्त सोशल ग्रुप पदाधिकारियों ने बधाई दी है।













Add Comment