समाचार

एम डी जैन इंटर कॉलेज के चुनाव सम्पन्न : प्रदीप जैन(पीएनसी) पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित


श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, आगरा के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें पीएनसी ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। आगरा की लगभग 80 वर्ष पुरानी संस्था श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के अन्तर्गत एम डी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत, श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, श्री जैन शोध संस्थान, श्री महावीर होम्योपैथिक एवं मेडिकल इक्युपमेन्ट सेन्टर का संचालन होता है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


आगरा। श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, आगरा के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें पीएनसी ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। आगरा की लगभग 80 वर्ष पुरानी संस्था श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के अन्तर्गत एम डी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत, श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, श्री जैन शोध संस्थान, श्री महावीर होम्योपैथिक एवं मेडिकल इक्युपमेन्ट सेन्टर का संचालन होता है। इन सस्थाओं के पदाधिकारियों व उपसमिति के चुनाव नरायण भवन हरीपर्वत आगरा में निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव के बाद सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने श्री शान्तिनाथ जिनालय में श्रीफल अर्पित कर मन्दिर जी में विराजमान आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज से पूरी कमेटी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

चुनाव अधिकारी रमेशचन्द जैन (आगरा कॉलेज) द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार संस्था के अध्यक्ष प्रदीप जैन (पीएनसी), महामंत्री जितेन्द्र जैन, प्रबन्धक अखिल बारोलीया, अर्थमंत्री पुष्पेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष विमलेश मारसन्स, उपाध्यक्ष कमल जैन गोधा, मन्दिर मंत्री राकेश जैन पार्षद, भवन निर्माण मंत्री अमित जैन सेठी, उप प्रबन्धक रूपेश जैन, उपमंत्री पारस बाबू जैन, अंकेक्षक जगदीश प्रसाद जैन पुन: निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही दूसरे अंकेक्षक के पद पर धर्मेन्द्र जैन व भन्डारी पद पर सुबोध जैन कमलानगर निर्वाचित हुए हैं । शोध संस्थान के अध्यक्ष भोलानाथ जैन सिंघई ही रहेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य पदों व उपसमिति के सदस्यों पर भी विभिन्न लोग निर्वाचित हुये हैं, जिसकी विधिवत सूचना चुनावाधिकारी द्वारा जारी की जा रही है। प्रदीप जैन के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी इष्टमित्रों एवं शुभचिन्तकों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें एवं पूरी टीम को बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page