समाचार

पोरवाड़ सहायक फंड शिक्षा, चिकित्सा और जीवनयापन में सहायक: जरूरतमंदों की मदद को बढ़ रहे हाथ 


पोरवाड़ सहायक फंड पिछले 90 वर्षों से समाज के जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, चिकित्सा और जीवनयापन के क्षेत्र में लगातार सहायता कर रही है। यह संगठन निःस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में जुटा हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में फ़ंड ने कई गरीब, जरूरतमंद मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। पोरवाड़ सहायक फंड पिछले 90 वर्षों से समाज के जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, चिकित्सा और जीवनयापन के क्षेत्र में लगातार सहायता कर रही है। सहयोग विभाग के मुख्य समन्वयक और विभागाध्यक्ष मनीष जैन इटावदी ने बताया कि यह संगठन निःस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में जुटा हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में फ़ंड ने कई गरीब, जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को स्कूल और कॉलेज की फीस भरने में आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

वहीं, चिकित्सा के क्षेत्र में, संगठन गंभीर और आपातकालीन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल के खर्चों और आवश्यक दवाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। इससे कई लोगों को समय पर उचित इलाज मिल सका है। इसके अतिरिक्त, ‘जीवनयापन’ योजना के तहत, पोरवाड़ सहायक फंड वृद्ध और असहाय लोगों को उनकी दैनिक जरूरतों, जैसे कि भोजन सामग्री और डॉक्टरों द्वारा निर्धारित आवश्यक दवाएं खरीदने में मदद करती है। यह पहल बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करती है। संगठन के उपाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पोरवाड़ सहायक फंड समाज कल्याण के क्षेत्र में पिछले नौ दशकों से सफलतापूर्वक कार्य कर रही है और आगे भी इसी समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सेवा करती रहेगी।

महामंत्री निशीथ जैन महल ने इस नेक कार्य के लिए समाज के लोगों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के उदार योगदान से ही संगठन जरूरतमंदों तक अपनी सहायता पहुंचाने में सक्षम हैं। यह उल्लेखनीय है कि पोरवाड़ सहायक फंड बिना किसी स्वार्थ के समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता कर रही है, जो वास्तव में सराहनीय है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page