समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर : पीएम मोदी से बात करेंगी उमा भारती

उमा भारती बोली – ‘तीर्थाटन का केन्द्र, पर्यटन का नहीं’
केन्द्र और राज्य सरकार दोनों तुरंत अपना फैसला बदलें

हिन्दुवादी छवि की तेज-तर्रार नेता साध्वी उमा भारती ने सम्मेद शिखर पर केन्द्र और राज्य सरकार से अपने फैसले को तुरंत बदलने की मांग की है । उमा भारती ने जारी एक बयान में कहा कि जैन समाज के प्रबुद्ध लोग उनसे मिलने आए और पूरी तथ्यात्मक जानकारी दी । इसे समझने के बाद मैं स्वंय चाहती हूं कि सरकार अपना फैसला वापस ले ।

उमा भारती ने कहा कि वो इस संदर्भ में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करेंगी और जैन समुदाय की मंशा के अनुरूप निर्णय होगा । उमा भारती ने कहा कि पर्यटक स्थल घोषित हो जाने से वहां तरह-तरह के रिसोर्ट बनने लगेंगे जबकि ये स्थल अनादि काल से जैन साधु-संतों की तपोभूमि रही है । जैन समुदाय ने यहां आधुनिकीकरण तो किया है लेकिन इसकी आध्यात्मिकता बनाए रखी है । सरकार के इस फैसले से इसी आध्यात्मिकता पर चोट होगी, जिसे जैन ही नहीं, हिन्दू समेत सर्व समाज कभी नहीं चाहेगा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page