माथुर वैश्य समाज अंबाह की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन पूजा गुप्ता के निवास पर किया गया। इसके उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं ने पौधारोपण किया और सभी ने मल्हार,भजन एवं सावन के गीत गाकर परम्परानुसार त्योहार मनाया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
अंबाह। माथुर वैश्य समाज अंबाह की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन पूजा गुप्ता के निवास पर किया गया। इसके उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं ने पौधारोपण किया और सभी ने मल्हार,भजन एवं सावन के गीत गाकर परम्परानुसार त्योहार मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता गुप्ता ने की।अनीता गुप्ता ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए हरियाली महोत्सव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह महिलाओं का उत्सव है, आस्था, उमंग,सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार शिव पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
और इस समय प्रकृति के चारों तरफ़ हरियाली होने की वजह से इसे हरियाली तीज कहते है। इस दौरान महिलाओं ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया।अजंली गुप्ता, शिखा गुप्ता ने बताया कि पौधारोपण हर किसी के लिए जरूरी है। इसलिए हमें पौधे लगाने चाहिए, जिससे प्रदूषण कम होता है। पूजा, रेखा, सुनीता, सीमा ने बताया कि सभी महिलाओं के लिए कबड्डी,खो खो, सांस्कृतिक नृत्य, झूला झूलों आदि कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। साथ ही पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली गई।













Add Comment