समाचार

वात्सल्य सेवा समिति की ओर से आयोजन : पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प


 वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में शाहगंज स्थित अवधपुरी कॉलोनी के पुष्पांजलि फेस थर्ड के पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समिति की प्रत्येक सदस्यों ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए एक-एक पौधा लगाया और उनके संरक्षक एवं संवर्धन का संकल्प लिया। पढ़िए रश्मि जैन की रिपोर्ट…


आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में शाहगंज स्थित अवधपुरी कॉलोनी के पुष्पांजलि फेस थर्ड के पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समिति की प्रत्येक सदस्यों ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए एक-एक पौधा लगाया और उनके संरक्षक एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वर्तमान समय की यह आवश्यकता है कि प्रत्येक वर्ष प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-एक पौधा लगाना चाहिए तभी हम प्रकृति में आए हुए बदलाव से बच सकते हैं और अपने जीवन को सुखद एवं सुरक्षित रख सकते हैं।

पर्यावरण के संदर्भ में केवल पौधा लगाकर ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती बल्कि आगे के पांच साल तक उसकी देखभाल करें और उसे सुरक्षित करें तब कहीं जाकर के हमें कुछ परिणाम देखने को मिल सकता है।

इस मौके पर रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, रिंकी जैन, पुष्पा जैन, रागिनी जैन, प्रतिभा जैन, सरोज, नीलू ज्योति, संजू, आईपी जैन, राकेश जैन, सत्यवीर चौधरी, प्रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page