सुप्रसिद्ध गायक चिंतन बाकीवाला (सीबी रॉकस्टार) को ‘मालवा संगीत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम ने प्रदान किया। कार्यक्रम रविंद्र नाट्यगृह में संयोजित किया गया था। 38 वें मालवा कला सम्मान समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं। इंदौर से पारस जैन पार्श्वमणि की पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। मालवा की माटी की मिठास और सुरों की सुगंध से भरपूर एक बेहद खास शाम का आयोजन रवींद्र नाट्यगृह मालवा रंगमंच समिति के 38 वें मालवा कला सम्मान समारोह में हुआ। सुप्रसिद्ध गायक चिंतन बाकीवाला (सीबी रॉकस्टार) को ‘मालवा संगीत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम ने प्रदान किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि कोटा ने बताया कि इस अविस्मरणीय अवसर पर चिंतन बाकीवाला ने ना केवल यह सम्मान प्राप्त किया। बल्कि उन्होंने साधना सरगम के साथ मंच साझा कर एक सुंदर युगल प्रस्तुति भी दी। जिसने समूचे सभागार को भावविभोर कर दिया। यह बात बिल्कुल सत्य है कि चिंतन बाकीवाल की गायकी में किशोर दा की आत्मा बसती है और उनकी आवाज़ में मालवा की खुशबू घुली है। यही कारण है कि उन्हें यह विशिष्ट सम्मान मिला। यह पुरस्कार न केवल उनके संगीत के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि मालवा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने की एक सुंदर अभिव्यक्ति भी है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री केशव राय रहे। संचालन एवं संयोजन विष्णु प्रजापत ने शानदार अंदाज में कर आयोजन में चार चांद लगा दिए। आयोजन के मुख्य आयोजक दीपक चौकसे, पवन अग्रवाल, अमित सरडा, कैलाश वैष्णव एवं डॉ. मुकेश भंडारी रहे।-













Add Comment