उदयपुर में जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम द्वारा आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता “प्लेटिनम प्रीमियर लीग (PPL)” के लिए खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के तहत किया गया। यह आयोजन 9 नवंबर को उदयपुर स्पोर्ट्स एरीना में होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
उदयपुर। जैन सोश्यल रुप प्लेटिनम की ओर से बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता प्लेटिनम प्रीमियर लीग (PPL) का आयोजन 9 नवंबर को उदयपुर स्पोर्ट्स एरीना में किया जाएगा। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि ग्रुप इस बार खिलाड़ियों का चयन पारदर्शी ऑक्शन प्रक्रिया के अनुसार रखा गया, जो रविवार, 2 नवंबर को मधुरम होटल, सेक्टर 4 पर सभी टीम ऑनर्स की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
पुरुष वर्ग की 4, महिला वर्ग की 4 और युवा वर्ग की 3 टीम बनाई
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 4, महिला वर्ग की 4 और युवा वर्ग की 3 टीम बनाई गईं। ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि पुरुष वर्ग में टीम जैनीकॉम मोबाइल (दिलीप मेहता), गिरनार ग्रुप (राहुल जैन), द किचन स्टोर (दिलीप नागदा) और डी कंपनी (दिलीप मेहता) की टीमें रहेंगी। महिला वर्ग में पारस की कोमल जैन, एलजीएम की पल जैन, टीमरवा की ज्योति टीमरवा और फेमी फोर्स की निशा मेहता कप्तान होंगी। वहीं युवा वर्ग में इंडियन चैलेंजर (अतिशय मेहता), द फ्यूचर लीजेंड (प्रणीत किकावत) और पावर हिटर्स (नैतिक सिसोदिया) की टीमें उतरेगीं।
खिलाड़ियों के चयन में निष्पक्षता बरती
कार्यक्रम संयोजक प्रितेश जैन, सुमित खाब्या, गीतेश जैन, हेमन्त सिसोदिया और तनुजय जैन ने पूरे ऑक्शन को पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूर्ण कराया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के नियम समझाए गए और खिलाड़ियों के चयन में निष्पक्षता बरती गई।
सबसे पहले युवा वर्ग, अंत में पुरुष वर्ग का ऑक्शन
ऑक्शन प्रक्रिया का शुभारंभ नवकार मंत्र के जाप से किया गया। सबसे पहले युवा वर्ग, फिर महिला वर्ग और अंत में पुरुष वर्ग का ऑक्शन हुआ। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन, उपाध्यक्ष सुमित खाब्या, सहसचिव राहुल अखावत, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स पंकज सुराणा, पूर्व अध्यक्ष प्रितेश जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सहसचिव राहुल अखावत ने आभार व्यक्त किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन जैन समाज के युवाओं और महिलाओं को खेल और सामाजिक एकता के माध्यम से जोड़ने की प्रेरणा देता है।













Add Comment