समाचार

देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना छात्रों की जिम्मेदारी

श्रवणबेलगोला। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं के प्रति भी जवाबदेह होना चाहिए। सामुदायिक जीवन के प्रति जागरूकता समाज के लोगों के बीच उठानी चाहिए। हमें प्लास्टिक की बीमारी से बचना चाहिए। प्लास्टिक को हर जगह फैलाया जा चुका है, अब हमारी जिम्मेदारी समाज और देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की है। यह बात बाहुबली इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गोम्टेश एम रावणवार ने छात्रों से कही।

गांधीजी की 150 वीं जयंती के भाग के रूप में हुए कार्यक्रम में परम पूज्य जगद्गुरु कर्मयोगी स्वस्ति श्री चारूकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी ने आशा व्यक्त की कि बाहुबली कॉलेज का हर छात्र देश को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कार्य करेगा।

इस अवसर पर एनएसएस और रोटरी क्लब के सदस्य भी मौजूद थे। इससे पहले प्रिंसिपल सरने कहा कि विद्यार्थियों को समाज का निर्माण करने और सामाजिक चेहरे के रूप में जीने की भूमिका निभानी चाहिए। ग्राम पंचायत के अध्यक्ष लता रमेश और पीडीओ बाबू ने हरा झंडा दिखाकर एनएसएस और रोटरी क्लब के जत्थे को रवाना किया, जिन्होंने सड़क पर से प्लास्टिक का कचरा उठाया।

इस अवसर पर प्रोफेसर बबन दतावडे और कॉलेज के अन्य प्रोफेसर भी मौजूद थे। कार्यक्रम की मेजबानी एनएसएस अधिकारी शिवकुमार और रोटरी क्लब ऑफ कॉलेज के श्री श्रेणिक ने की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page